
प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo- Patrika
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी का अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए सूरत भाग गया। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बलात्कार के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़े युवक पर खुद की भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी गुजरात के सूरत शहर में छिपा हुआ था।
सीओ शहर मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि पिछले साल महिला थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें बताया कि युवक लूट के आरोपी के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी का अपहरण कर ले गया। जिसने झांसी में भतीजी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
सीओ ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के एएसआई बलविंदर सिंह व कांस्टेबल धर्मा समेत की टीम गठित की गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित धौलपुर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह माह से सूरत में रहकर मजदूरी कर रहा था। आरोपी का दूसरा साथी लूट मामले में जेल में बंद है।
Published on:
10 Feb 2025 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
