28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर: ‘पापा वो नहीं बदले…’ रात 8 बजे रोते हुए आया बेटी का फोन, सुबह मिला शव; पति समेत अन्य पर हत्या का आरोप

धौलपुर में बाड़ी एरिया के तहत आने वाले आंगई थाना क्षेत्र के चिलाचोंद में 28 वर्षीय जानकी बाई का शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला। मृतका के पिता मंगल सिंह ने पति सुनील मीणा (कंपाउंडर) और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
dholpur married woman found dead

मृतका जानकी बाई (पत्रिका फोटो)

Dholpur Crime News: धौलपुर जिले में बाड़ी उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के चिलाचोंद गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे खून से लथपथ अवस्था में मिला। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस और सरमथुरा सीओ दुलीचंद मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाते हुए शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है।

मृतका जानकी बाई के पिता मंगल सिंह पुत्र हरिप्रसाद, निवासी खेमरी गांव, सरमथुरा ने बताया कि उन्होंने 3 साल पहले अपनी बेटी की शादी चिलाचोंद गांव निवासी सुनील मीणा से की थी, जो पेशे से कंपाउंडर है। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, जिसमें 12 लाख रुपए की नकदी भी शामिल थी।

ससुराल में प्रताड़ना और आखिरी फोन कॉल

पिता के अनुसार, शादी के एक साल बाद ही बेटी ने बताया कि उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने बेटी को समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया, लेकिन उसकी शिकायतें खत्म नहीं हुईं। कई बार ससुराल वालों और पति से समझाइश भी की गई।

बुधवार की रात आठ बजे बेटी का आखिरी फोन आया। रोते हुए उसने कहा, पापा वह नहीं बदले, आपने कहा था बदल जाएंगे। इसके तुरंत बाद रोने की आवाज आई और फोन कट गया। इसके बाद फोन पर दोबारा कोई बात नहीं हो सकी। परिजनों ने गांव के परिचितों को फोन कर उनके घर जाकर समझाने के लिए कहा।

सुबह मिली मौत की खबर

गुरुवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जान दे दी है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो बेटी का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा था। पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। आंगई थाने के एसआई चंद्रभान सिंह के अनुसार, खेत में पेड़ के नीचे गले में फंदा लगा हुआ शव मिला है। संभवतः फंदा टूटने के कारण शव नीचे गिरा। प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला घुटने और सिर में चोट लगना प्रतीत हो रहा है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले की अग्रिम जांच सीओ दुलीचंद द्वारा की जा रही है।