जानकारी के मुताबिक जिले के मांगरौल गांव स्थित एक मकान के पास ईंधन लेने गई महिला को कुछ आवाज सुनाई दी, उसने देखा तो अचानक से पैंथर बाहर आया और दूसरे मकान में जा घुसा। जिस पर महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। वन विभाग को सूचना मिलने पर शाम को गांव में टीम पहुंचे और उसे रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन, रात तक वह रेस्क्यू नहीं हो पाया।