
धौलपुर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के तीसरे दिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में फैलने लगा है। धौलपुर में गुर्जर समाज के लोग और पुलिस आमने—सामने हो गए। लोगों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को हाईवे से खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर वे उग्र हो गए और पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर हवाई फायरिंग की। उग्र लोगों ने पुलिस की 3 गाड़ियां आग के हवाले कर दी। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।