6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरहम पति ने पत्नी को सड़क पर रस्सी और लात घूंसे से की जमकर पिटाई, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dholpur

धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक पति ने पत्नी की सड़क पर बेरहमी से पिटाई की, पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर रस्सी और लात-घूसों से पीटता रहा। वही लोग खड़े खड़े तमाशा देखते रहे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक सरानी निवासी एक महिला दोपहर को खेड़ा गांव स्थित उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने आई थी। लेकिन राशन की दुकानों पर अधिक भीड़ होने पर महिला को लाइन में लगना पड़ा और उसको काफी देर हो चुकी थी।

जब काफी समय तक महिला घर नहीं पहुंची तो उसका पति आवेश में आकर खुद के टेंपो में सवार होकर राशन की दुकान पर पहुंच गया। जहां महिला पहले से ही भीड़ के साथ लाइन में लगी हुई थी। पति ने आव देखा न ताव और महिला पर लात घूसों से टूट पड़ा।

सडक़ों पर पसरा रहा सन्नाटा, लगातार पांचवे दिन रोड़वेज बसें नहीं चलने से पूरे प्रदेश के यात्री हो रहे परेशान

महिला को टेंपो में बैठा कर रस्सियों से टेंपो में भी पिटाई करने लगा उसके बाद सड़क पर महिला पर हमले करने लगा। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ हो गई। महिला पीटती रही पति उसे बेरहमी से पीटता रहा। लेकिन तमाशबीन बने लोगों ने महिला को बचाने तक की जहमत तक नहीं उठाई। पति का सड़क पर करीब आधे घंटे तक ***** नाच चलता रहा।

आवेश में आकर महिला पर लगातार हमले करता रहा। महिला जान बचाकर इधर-उधर भागने के प्रयास भी करती रही। लेकिन आरोपी पति महिला को पकड़ता और फिर उस पर हमले कर देता। बताया जा रहा है पिटाई के बाद पति महिला को छोड़कर चला गया। महिला सड़क पर रोती बिलखती रह गई।

हजरत इमाम हुसैन की याद में खुद को रक्त रंजित कर पेश की खिराज ए अकीदत, देखें तस्वीरें