3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगन गुर्जर के गांव में समाज की चेतावनी, लिखित समझौते की पालना नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Jagan Gurjar Murder case: मृतक पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दाह-संस्कार के बाद गांव भवूतीपुरा में शुक्रवार को बैठक हुई। बैइक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि राज्य सरकार की ओर से समाज और परिजनों से जो लिखित समझौता किया है उसे लागू किया जाए।
2 min read
Google source verification
Jagan Gurjar village meeting

बैठक में शामिल समाज के लोग। फोटो पत्रिका

Jagan Gurjar village Meeting : बाड़ी (धौलपुर)। मृतक पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दाह-संस्कार के बाद गांव भवूतीपुरा में शुक्रवार को बैठक हुई। बैइक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि राज्य सरकार की ओर से समाज और परिजनों से जो लिखित समझौता किया है उसे लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 12 जुलाई पगड़ी रस्म तक समझौते को लागू नहीं किया गया तो समाज की ओर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक में गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर समेत मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह चेंची सहित समाज के जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग शिरकत की। हालांकि, बैठक शांतिपूर्ण रही। फिर भी ऐतियातन बतौर सोने के गुर्जा समेत आसपास इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में गत 29 जून को दस्यु जगन गुर्जर की बंद बैरक में गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर समाज और परिवार के लोगों ने अजमेर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो लिखित समझौता हुआ। परिजनों का आरोप है कि उक्त समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है। बैठक में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम ने गांव में समाज को एकत्रित होने का आह्वान किया था।

सरकार ने नहीं की समझौते की पालना

दस्यु जगन गुर्जर की हत्या को लेकर गुर्जर समाज के युवा प्रहलाद खटाना ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने लगातार बढ़ रहे विरोध के बीच लिखित में समझौता किया। उस समझौते में से केवल पप्पू गुर्जर और उसके भाई पान सिंह और लाल सिंह को जगन के अंतिम संस्कार में शामिल करने के अलावा सरकार ने किसी भी शर्त की पालना नहीं की। अभी तक न तो परिवार को कोई सुरक्षा दी गई है ना पप्पू गुर्जर को अजमेर जेल से शिफ्ट किया और न मामले की जांच सीबीआई को सौंपी।

यह है मामला

गत 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल के वार्ड नंबर-2, ब्लॉक नंबर-4 की सेल नंबर-5 में हार्डकोर बंदी विष्णु सिंह ने दस्यु जगन गुर्जर की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद 30 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया था। मौत का कारण निर्ममता से गमछे और हाथ से गला घोंटने से होना सामने आया।