4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर: देर रात 2 बजे भीषण सड़क हादसा, कैलादेवी दर्शनार्थियों से भरी जीप की डंपर से भिड़ंत, तीन की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Jeep Dumper collision in Dholpur Rajasthan, Three died on spot

धौलपुर।

धौलपुर के मरना गांव के पास जीप और डम्पर के बीच ज़ोरदार भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। ये दर्दनाक सड़क हादसा रविवार देर रात 2 बजे हुआ। इस हादसे में 6 लोगों घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कैलादेवी दर्शन करके श्रद्धालुओं से भरी जीप अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक से एक डम्पर आ गया जिससे जीप की उससे ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त हुई जीप में बुरी तरह से फंसे श्रद्धालुओं को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि जीप और डम्पर के बीच भिड़ंत इतनी ज़ोरदार थी कि तीन लोगों की तो मौत हादसा स्थल पर ही हो गई थी। शेष छह घायलों को फ़ौरन जिला अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों में कुछ ही हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

वहीं हादसे की वास्तविक वजह क्या रही इस बारे में स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हादसे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके के भाग गया जिसे भी तलाशा जा रहा है।