5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बाइक पर दिनदहाड़े युवक से 14 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा, पुलिस चौकी का स्टाफ लाइन हाजिर

बैंक में कैश जमा करने जा रहे निजी कंपनी के बाइक सवार कर्मचारी से करीब 14 लाख रुपए नकदी भरा बैग लूट कर ग्वालियर रोड की तरफ भाग गए।
2 min read
Google source verification
loot

धौलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर स्थित बस स्टैण्ड के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार अज्ञात जने बैंक में कैश जमा करने जा रहे निजी कंपनी के बाइक सवार कर्मचारी से करीब 14 लाख रुपए नकदी भरा बैग लूट कर ग्वालियर रोड की तरफ भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उधर, वारदात के बाद नाकाबंदी में लापरवाही बरतने पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने ग्वालियर रोड स्थित सागरपाडा चौकी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।

शहर के गडरपुरा मोहल्ला निवासी लव सैनी जयपुर की रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में कार्य करता है। वह सुबह कंपनी के ग्राहकों व फर्म के करीब 14 लाख रुपए कैश लेकर नगर पालिका स्थित पीएनबी बैंक में जमा कराने बाइक से जा रहा था। हाई-वे पर केन्द्रीय बस स्टैण्ड से पहले एक रेस्टोरेंट के पास आरएसी लाइन की तरफ से पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात जने आए और उसके कंधे पर लगा बैग छीन लिया।

बैग छीनने के प्रयास में युवक लव सैनी घसीटता चला गया। इस दौरान लुटेरों की बाइक गिर पड़ी। इस पर पीछे बैठे दूसरा साथी ने तुरंत लव सैनी से धक्का-मुक्की कर उसका बैग छीन लिया और बस स्टैण्ड के सामने से होते हुए ग्वालियर रोड की तरफ भाग निकले। अचानक हुई घटना से युवक हक्का-बक्का रह गया।

सीसीटीवी में नजर आए बाइक सवार
हाई-वे स्थित रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसमें दो बाइक सवार युवक लव सैनी से बाइक छीनते नजर आ रहे हैंं। बाइक छीनने के दौरान उनकी बाइक गिर पड़ी लेकिन वापस संभलते हुए तुरंत भाग गए।

निजी कंपनी का कर्मचारी करीब 14 लाख कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। बस स्टैण्ड के पास अज्ञात बाइक सवार उससे बैग छीन कर भाग गए। लुटेरों की तलाश की जा रही है। बाइक सवार ग्वालियर रोड की तरफ भाग निकले, जिस पर एमपी पुलिस की मदद ली जा रही है।
अबजीत सिंह, थाना प्रभारी निहालंगज धौलपुर