8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सिर्फ 5.50% ब्याज पर मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण

धौलपुर में युवाओं को 5.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 2 करोड़ तक का ऋण दिया जाएगा। वहीं, ग्रीन एनर्जी इकाई स्थापना पर 20 करोड़ का ऋण मिलेगा।

2 min read
Google source verification
मिलेंगे पैसे (पत्रिका फाइल फोटो)

मिलेंगे पैसे (पत्रिका फाइल फोटो)

धौलपुर: राजस्थान वित्त निगम दौसा के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में किया गया। शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र ने शिविर के दौरान बताया, निगम प्रशासन की ओर से उद्यमियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निगम की नीतियों में बदलाव करते हुए सरलीकरण किया गया है।


बता दें कि इसकी जानकारी उद्यमियों, औद्योगिक एसोसिएशन संघ के पदाधिकारी एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को साझा की गई। उन्होंने बताया कि नगम प्रशासन ने युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण सीमा 150 लाख रुपए से बढ़ाकर 200 लाख रुपए तक की है। इस पर ब्याज अनुदान के पश्चात ब्याज दर 5.5 प्रतिशत देय होगी।

यह भी पढ़ें : स्वरोजगार का सपना देख रहे युवाओं के लिए आई भजनलाल सरकार की शानदार योजना


ऋण के पुर्नभुगतान की समयावधि बढ़ाया


इसी प्रकार निगम की गुडबोरोवर्स योजना में ऋण के पुर्नभुगतान की समयावधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोसेसिंग शुल्क स्वीकृत ऋण राशि का 0.50 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत किया गया है। इसी प्रकार आवेदन शुल्क 10 करोड़ से अधिक के आवेदन पर भी अधिकतम 1 लाख किया गया है।


फैलेक्सी योजना में ब्याज दर घटी


उप महाप्रबंधक एवं नोडल अधिकारी इंदिरा महेश्वरी ने बताया कि निगम की फैलेक्सी योजना में ब्याज दर 10.75 प्रतिशत से घटाकर 10.25 प्रतिशत की गई है तथा निगम से डिलिंग की अवधि 4 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष की गई है।


इसी प्रकार सरल स्कीम के तहत पूर्व में ऋण की पात्रता इकाई की भूमि एवं भवन का बाजार मूल्य का 60 प्रतिशत की दर से थी, जिसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया है। टॉप-अप ऋण योजना के तहत नीतियों में आवश्यक सुधार कर निगम के उद्यमियों को राहत प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें : युवा उद्यमियों के लिए खुशखबरी, RFC देगा ऋण, आवेदन शुल्क भी माफ


निगम ने ये स्कीम चालू की


निगम प्रशासन ने एमएसएमई टैक्नोलॉजी अपग्रेड नई स्कीम चालू की है। इसमें उद्यमी नवीनतम तकनीक, ग्रीन एनर्जी के औद्योगिक इकाई स्थापना करता है तो निगम 20 करोड़ तक का ऋण 9.50 प्रतिशत की दर पर उपलब्ध करवाता है। जागरुकता शिविर के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र मितुल गोयल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी अतुल कुमार शर्मा, उपप्रबंधक राजेश धवन, रीको के अधिकारी सहित जिले के औद्योगिक संघ के पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।