1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेट पैक सूट पहन की हवा से बातें, आयरन मैन की तरह भरी उड़ान….देखें वीडियो

- ब्रिटिश अविष्कारक रिचर्ड ब्राउनिंग आए धौलपुर - राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में आयोजित हुआ एयर व रोबोटिक डॉग शो- डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के तहत हुआ आयोजनधौलपुर. हॉलीवुड फिल्मों में एक विशेष सूट पहन कर हवा से बातें करते आयरन मैन को देख सभी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा धौलपुर स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में देखने को मिला,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 26 Feb 2023, 4:38 PM IST

Talks in the air wearing a jet pack suit, flying like Iron Man....watch video

जेट पैक सूट पहन की हवा से बातें, आयरन मैन की तरह भरी उड़ान....देखें वीडियो

जेट पैक सूट पहन की हवा से बातें, आयरन मैन की तरह भरी उड़ान....देखें वीडियो
- ब्रिटिश अविष्कारक रिचर्ड ब्राउनिंग आए धौलपुर

- राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में आयोजित हुआ एयर व रोबोटिक डॉग शो
- डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के तहत हुआ आयोजन
धौलपुर. हॉलीवुड फिल्मों में एक विशेष सूट पहन कर हवा से बातें करते आयरन मैन को देख सभी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा धौलपुर स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में देखने को मिला, जब ब्रिटिश अविष्कारक और ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक रिचर्ड ब्राउनिंग ने अपने बनाए जेट पैक सूट को पहन कर हवा में उड़ान भरी। दरअसल, आरएमएस में शनिवार को एयर शो व रोबोटिक डॉग शो का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भारतीय वायु और थल सेना की ओर से आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्णा टी पी ने कहा कि विद्यालय में ऐसे शोज करने से छात्रों में भारतीय सेना से जुडऩे की भावना जाग्रत होगी। इस तरह की टेक्नोलॉजी भारतीय सेना को और मजबूती प्रदान कर रही है।
तीन करोड़ से अधिक का है सूट ब्रिटेन सेना की ओर से आए रिचर्ड ब्राउनिंग ने जिस जेट पैक सूट को पहन कर हवा में उड़ान भरी उसकी कीमत लगभग 3.04 करोड रुपए रखी गई है।

रिचर्ड ब्राउनिंग इस जेट पैक सूट अविष्कार की वजह से गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। यह सूट 51 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ सकता है और 12 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। ब्राउनिंग के पिता भी एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे। ब्राउनिंग ने पलक झपकते ही हवा में उड़ान भरी और किसी फिल्मी सुपर हीरो की तरह आसमान में करतब दिखाए।


रोबोटिक डॉग ने भी मोहा
इस दौरान रोबोटिक डॉग शो का आयोजन भी किया गया। यह मैकेनिक डॉग एक साउथ कोरियन कंपनी से मंगाया गया है। इस शो में भी छात्रों को रोबोटिक डॉग की खूबियां बताई गईं। यह रोबोटिक डॉग युद्ध में बम को बम को खोज कर डिफ्यूज करने में सक्षम है।