5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, एक ही परिवार के 3 लाेगाें की गला रेतकर हत्या

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dholpur murder case

सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, एक ही परिवार के 3 लाेगाें की गला रेतकर हत्या

गांव काकोर में शुक्रवार रात दो मासूम बच्चों के साथ उनकी मां को अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला, जबकि गृह स्वामी को गंभीर हालत में उपचार के लिए जयपुर रेफर किया है। मृतका के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को पति पर संदेह के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना बड़ा छुरा बरामद कर लिया है। वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया गृह क्लेश और संबंधों में खटास बताई जा रही हैै।

पुलिस ने बताया कि गांव काकोर निवासी दशरथ सिंह की पत्नी रिंकी (३२), पुत्री सानिया (३) और दस माह के पुत्र की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल दशरथ को ग्रामीण व परिजन बसेड़ी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। मृतका रिंकी के पिता जगदीश कोली निवासी बाड़ी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से 20-25 लोगों ने हथियारों से लैस होकर उसके दामाद दशरथ कोली के घर पर हमला कर पुत्री रिंकी और दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी, जबकि दामाद दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को घायल हुए पति पर संदेह

पुलिस को जांच में प्रथम दृष्टया घायल पति दशरथ पर हत्या का संदेह है। एएसपी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतका का पति दशरथ रात को शराब के नशे में घर आया था और यहां झगड़ा होने पर संभवत: उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बच सकती थी जान
वारदात की सूचना सबसे पहले शुक्रवार रात को किसी ग्रामीण ने रिंकी के बाड़ी निवासी चाचा भीकम सिंह को दी। वह एक बजे वहां पहुंच गया। उसका कहना है कि उस समय रिंकी की सांस चल रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने कोई मदद नहीं की। यदि समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

प्रथम दृष्टया जांच में घायल पति दशरथ पर संदेह बना हुआ है। उससे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात किस वजह से हुई और कौन शामिल था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

राजेन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर