4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा! खड़े डम्फर में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, पांच घायल

धौलपुर-राजाखेड़ा मार्ग पर मरेना गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे सडक़ पर खड़े डम्फर में कार घुस गई।
less than 1 minute read
Google source verification
accident

धौलपुर। धौलपुर-राजाखेड़ा मार्ग पर मरेना गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे सडक़ पर खड़े डम्फर में कार घुस गई। इससे उसमें सवार आठ जनों में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची दिहौली थाना पुलिस ने मृतकों व घायलों को राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. आशीष शर्मा ने तीन जनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का उपचार कराया गया। इनमें चार जनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रैफर कर दिया गया।

घायल दिलीप पुत्र राकेश ने बताया कि वे सभी दोस्त पिनाहट गांव से रविवार दोपहर कैलादेवी दर्शन के लिए गए थे। रात को वापस लौट रहे थे। इस दौरान कार चालक को झपकी आने के कारण सडक़ पर खड़े डम्फर में जा घुसी। इससे तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।

मृतकों में गजेन्द्र (32) पुत्र रामशंकर, गुड्डू (45) पुत्र रामसिंह तथा बिलाल हलवाई (55) शामिल थे। जबकि घायलों में सूबेदार (30) पुत्र पप्पू, दिलीप (40) पुत्र राकेश, ब्रह्मचारी (35) पुत्र भोलेराम, सत्यवीर (35) पुत्र नत्थीलाल तथा श्याम गुप्ता (38) पुत्र वीरेन्द्र शामिल है।