12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: लिवर से संबंधित समस्याओं में अपनी डाइट का रखें ख़ास ख्याल, जानें कैसी होनी चाहिए डाइट

Health Tips: लिवर की सेहत के लिए जरूरी है कि भोजन में संतुलित आहार लें और एकदम से डाइट में बदलाव न करें। जैसे पतला होने के चक्कर में डाइटिंग या मोटे होने के लिए ओवरईटिंग करना क्योंकि इनका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। लिवर रोगों में सुबह 2-3 गिलास गुनगुना पानी पिएं।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jul 26, 2021

health tips

Health Tips: लिवर की सेहत के लिए जरूरी है कि भोजन में संतुलित आहार लें और एकदम से डाइट में बदलाव न करें। जैसे पतला होने के चक्कर में डाइटिंग या मोटे होने के लिए ओवरईटिंग करना क्योंकि इनका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। लिवर रोगों में सुबह 2-3 गिलास गुनगुना पानी पिएं। हल्के व्यायाम के बाद एलोवेरा और आंवले के दो चम्मच रस में एक चम्मच पिसी हुई मिश्री मिलाकर पीने से लाभ होगा। आइए जानते हैं इस अंग को दुरूस्त रखने के लिए जरूरी खानपान के बारे मे-

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

रोगी का खानपान
नाश्ता : दलिया व उबली सब्जियां।
लंच : मोटे आटे की दो रोटी, दो कटोरी उबली सब्जी, 100 ग्राम पपीता और एक गिलास छाछ लें। शाम को 100-150 ग्राम फल या एक गिलास नारियल पानी पिएं।
डिनर : मोटे आटे की 1 रोटी, 1 कटोरी दलिया व सब्जियों से बना सूप लें। सोने से एक घंटा पहले 1 कप दूध पिएं। लिवर रोग के साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ हो तो दूूध के साथ एक चम्मच अर्जुन के पेड़ की छाल का पाउडर मिलाकर लें।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

इनसे भी लाभ
1. 1/2 गिलास गाय का कच्चा दूध छानकर इसमें इतनी ही मात्रा में पानी मिलाकर रोजाना खाली पेट पिएं।
2. 100 ग्राम दालचीनी, 200 ग्राम सौंफ और 200 ग्राम मिश्री के पाउडर को मिला लें। एक चम्मच सुबह-शाम एक गिलास पानी से लें।
3. 150 ग्राम अश्वगंधा, 75 ग्राम सौंठ, 100 ग्राम आमी हल्दी (हल्दी की बड़ी गांठ) और गिलोय के डंठल के पाउडर को मिलाकर एक चम्मच की मात्रा में पानी से सुबह- शाम लें।
4. संक्रमण होने पर मूली व इसके पत्ते सलाद या जूस के रूप में खाएं।
5. विषैले तत्वों को दूर करने और फैटी लिवर की समस्या में एलोवेरा का जूस 1/2 गिलास या 1-2 चम्मच गूदा प्रयोग में ले सकते हैं।
(विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

ऎसी हो डाइट
जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें लिवर की सेहत के लिए ऎसा खानपान अपनाना चाहिए जो हल्का व आसानी से पचने वाले हो जैसे लौकी, तुरई आदि।

परहेज करें
लिवर की सेहत के लिए जरूरी है कि गरिष्ठ, तला-भुना और मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें। साथ ही मावे से बनीं मिठाइयों से बचें।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार