28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में फिर शुरू हुआ एक्जाम फोबिया, जानिये कैसे

भूत-प्रेत का भय दिखा कर रहे झाडफ़ूंक

2 min read
Google source verification
Ezam Phobia again started in schools know how

Ezam Phobia again started in schools know how

डिंडोरी. जिले में एक बार फिर स्कूलों में छात्राओं के अजीब हरकत करने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। अंध विश्वास के मकडज़ाल में फंंसे ग्रामीण समाज में इसे भूत प्रेत से जोड़कर देखा जाने लगा है। यह वही समय होता है जब स्कूलों में या तो अद्र्धवार्षिक परीक्षा चल रही होती है या वार्षिक परीक्षाएं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि स्कूलों में एक बार फिर एक्जाम फोबिया छात्राओं को अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले सालों में बजाग के सरवाही और सुन्हादादर, करंजिया के गोपालपुर, डिंडौरी के रकरिया, मेहंदवानी के कुछ स्कूलों सहित बडी संख्या में कथित तौर पर भूत-प्रेत की बाधा के दावे किये जाते रहे हैं। यहां छात्राएं हमेशा अजीब सी हरकत करते देखी जाती थी। जिसके बाद शुरू होती है गुनिया पण्डों की दुकानदारी। कुल मिलाकर स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहें न रहें लेकिन गुनिया पण्डों की मौजूदगी आवश्यक हो जाती है। इसी कड़ी में धुर्रा गाँव के हाई स्कूल छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बुलाकर झाडफ़ूंक कराने घर भेज दिया है। इस घटना बाद स्कूली छात्राओं में दहशत व्याप्त है। स्कूल में इन दिनों अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है और कुछ छात्राएं जब स्कूल पहुँचती तो वे अचानक बेहोश हो जाती है और झूमने लगती है। उन्हें होश में लाने के लिए शिक्षकों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्कूल प्रबंधन ने कई बार स्कूली छात्राओं को प्रेत बाधा का शिकार मानते हुए गुनिया और पंडो से झाडफ़ूंक भी कराई, लेकिन छात्राओं को कोई फायदा नहीं हुआ। वहीँ छात्राओं के परिजन अस्पताल में इलाज भी करा चुके है लेकिन स्कूल में छात्राओं को कथित भूत लगने का सिलसिला नहीं थम रहा। इधर गाँव के सरपंच भी स्कूली छात्राओं की हरकत को प्रेत बाधा बता रहे है। सरपंच का कहना है कि स्कूल के पास मरघट होने की वजह से छात्राएं प्रेत बाधा की शिकार हो रही है।

128 रनों से इण्डेन अमरपुर ने दी खजरी को मात
अमरपुर। वायएससी क्रिकेट क्लब एवं आजाद अध्यापक संघ के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता स्व. लोकमन साहू स्टेडियम में खेली जा रही है। जिसमें इण्डेन अमरपुर एवं खजरी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर इण्डेन अमरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर 168 रन बनाए और 169 रनों का लक्ष्य रखा। इण्डेन अमरपुर के तरफ से प्रदीप वनवासी ने शानदार 71 रन और शेख अमजद 65 रन बनाए। जवाबी पारी में खजरी की टीम मात्र 39 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इण्डेन अमरपुर ने यह मैच 128 रनों से जीत लिया। अपने टीम के लिए राहुल जायसवाल, प्रवीण बर्मन, षैलेन्द्र सिंगौर, देवेन्द्र ने 2-2 विकेट व रोशन ने 1 विकेट लिए। इस मैच के अंपायर अनूप उसराठे और सतीश यादव रहे स्कोरर शिवम बनवासी रहे।