1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हितग्राहियों का बनवाएं आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना का भी दिलाएं लाभ

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का लेवल-1 और लेवल-2 स्तर पर हो निराकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 15 Feb 2022, 1:44 PM IST

Get Ayushman card made for the beneficiaries, also get benefit of Ujjwala scheme

Get Ayushman card made for the beneficiaries, also get benefit of Ujjwala scheme

डिंडोरी. सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक लेवल-1 एवं लेवल-2 पर ही करें। शिकायतकर्ताओं से लगातार संपर्क करें। उनकी समस्याओं का निराकरण करें, जिससे सीएम हेल्पाईन प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज हो सके। अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने उक्त निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडोरी बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, एलडीएम मोहन चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। अपर कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत करें। आपसी संवाद और समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में धीमी प्रगति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से सभी हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए विकासखण्डों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिससे सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिल सके। अपर कलेक्टर विश्वकर्मा ने इसी प्रकार से विद्यालयों और आंगनबाडी केन्द्रों में पौधरोपण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से पौधरोपण किया जाए। अपर कलेक्टर विश्वकर्मा ने भू-अर्जन के प्रकरण, मुख्यमंत्री कौशल प्रशिक्षण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं समय-सीमा पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की।
जिला कौशल समिति की समीक्षा
अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कैरियर काउंसलिंग कौशल विकास एवं रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग, कौशल विकास एवं रोजगार मेलों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। जिससे अधिक से अधिक युवक एवं युवतियां रोजगार मेलों में आकर रोजगार/स्वरोजगार स्थापित करने का लाभ ले सकें। उन्होंने रोजगार मेलों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।