
Lack of revenue for millions of illegal mining tax
डिंडोरी। मुख्यालय से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहा अवैध उत्खनन के कार्यो में अनेकों लोग संलिप्त है जिन पर खनिज विभाग की मेहरबानी साफ नजर आ रही है। अधिकारियों की सह के चलते अवैध उत्खनन करने वालों के हौसलें बुलंद है। जिसके चलते अवैध खनन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों की कार्य प्रणाली पर सवाल
जानकार बतलाते है कि अवैध उत्खनन करने वालों लोगों की जानकारी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को भी है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा मामले में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत की सह पर व्यापक तौर पर उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।
शासन को चूना
गौरतलब है कि पहाड़ खोद कर खनिज को क्रेशरों में भण्डारण किया जा रहा है। विभाग की ऐसे क्रेशर संचालकों पर भी मेहरबानी नजर आती है। उत्खनन कर्ताओं द्वारा बिना रोकटोक के लगातार खनन कर शासन को अभी तक करोड़ो रूपये के राजस्व का चूना लगा चुके है।
सैकड़ों ट्राली निकलती है खनिज सामग्री
जानकार बतलाते है कि हर दिन रहंगी ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन से व निगवानी गा्रम की जमीन से अवैध उत्खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें लगभग 8 से 10 ट्रेक्टर उत्खनन कर्ताओं के द्वारा क्रेशरों तक पहुंचाया जा रहा है। यह कारोबार एक लंबे अर्से से चल रहा है जिसे लेकर विभागीय अमले ने चुप्पी साध रखी है।
नर्मदा किनारे 50 ट्राली अवैध रेत जप्त
रूसा बंजर मे खनिज अमले की दबिश
प्रतिबंध के बावजूद नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन पर नकेल कसने खनिज अमले ने सोमवार को रूसा गांव के बंजरटोला में छापामार कार्रवाई कर 50 ट्राली अवैध रेत जप्त की है। करंजियां पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई के पहले ही अवैध उत्खनन तथा परिवन कर रहें डम्फर ट्राली चालक मय वाहन भाग निकले। इस दौरान शासकीय अमले को ग्रामीणों की दखलंदाजी का सामना भी करना पड़ा। जानकारी देते हुए खनिज निरीक्षक श्रीवंति परते ने बतलाया कि अवैध रेेत उत्खनन की सूचना पर रूसा बंजरटोला में दबिश दी गई थी जहां 50 ट्राली अवैध रेत भंडारण पाया गया जिसको जप्त कर पंकज दुबे नामक व्यक्ति के सुपर्द करते हुए अवैध उत्खनन एवं भंडारण के तहत प्रकरण कायम किया है।
Published on:
07 Aug 2018 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
