29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर हजारों लोगों को मिला सपनों का घरौंदा, खिले चेहरे

69 ग्राम पंचायतों में 2 हजार को कराया गृह प्रवेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 23 Oct 2022, 1:45 PM IST

Thousands of people got their dream home on Deepawali, happy faces

Thousands of people got their dream home on Deepawali, happy faces

डिंडोरी. शहपुरा के ग्राम पंचायत चंदवाही में प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें 31 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर भाजपा के अनुसूचित जनजाति महामंत्री पंकज टेकाम, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में जनपद सीईओ राजीव तिवारी, ब्लॉक समन्वयक दिगंबर साहू, राजकुमार मरावी, संजय नामदेव, सहित जनपद स्तरीय एवं ग्राम पंचायत के सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गृह प्रवेश कार्यक्रम में 69 ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित 2 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। जन प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कराकर उपचार सौंपा। धनतेरस के दिन अपने नए घर में प्रवेश कर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।
मेंहदवानी के जरगुणा में हुआ गृह प्रवेश
मेंहदवानी. ग्राम पंचायत जरगुणा में भी शनिवार को जनपद स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने नवनिर्मित आवास में हितग्राही के परिवार को गृह प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हितग्राहियों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामप्रसाद तेकाम, पूर्व जिला सदस्य भाजपा नेत्री इन्द्रावती धुर्वे, जनपद सदस्य जेहरसिंह मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सरपंच बुद्धो बाई पूषाम, सीईओ चेतना पाटिल, पंचायत अधिकारी केएल झारिया,सचिव, रोजगार सहायक, पंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। जन प्रतिनिधियों के हितग्राहियों के धनतेरस के दिन गृह प्रवेश करने पर प्रशंन्नता व्यक्त की। नए घर में गृह प्रवेश करने पर आवास योजना के सभी हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। हितग्राहियों ने कहा कि आवास योजना से ही उनके सपनों का घर तैयार हो पाया है।