10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद, व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा

जानें आज का राशिफल

3 min read
Google source verification
Today's horoscope according to astrology

इन राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद, व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा

डिंडोरी। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल बदलता है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मेहनत रंग लायेगी। वृष राशि वालों के दोस्त आज मददगार साबित होंगे। पं आनंद शास्त्री के अनुसार आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा हो सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें-लगातार बढ़ रही है जलसंकट की समस्या, विधायक के पास पहुंचे लोग


वृष राशि
आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। आप किसी नयी डील में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजूबत होंगे।

यह भी पढ़ें-समाज की मुख्य धारा में जुड़कर प्रतिनिधित्व करें, कुछ लोग समाज में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं


मिथुन
पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल तेजी से बढ़ेगा। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

कर्क
धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है। आज आपको धन निवेश से भी लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें और ना ही लें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 85त्न साथ देगा।

सिंह
उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं।

कन्या

आज अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम मिलेगी जिससे निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला
आज दिन लाभप्रद रहेगा। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। उन्नतिदायक दिन रहेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च हो सकता है।

वृश्चिक
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि और सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

धनु

भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन आपके परिवार के लिए भी मंगलमय होगा। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा।


मकर
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाईं आंख में तकलीफ और कर्ज की आशंका है।

कुंभ
आज प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। अविवाहितों के विवाह के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी और संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन

अचानक कोई शुभ समाचार या फिर रुका हुआ धन आज प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय-सम्पत्ति के लिए भी दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों को रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा।