30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mouth Symptoms in Diabetes : मुंह में नजर आने वाले ये 3 लक्षण देते हैं डायबिटीज में Blood Sugar बढ़ने का संकेत

Symptoms of Blood sugar: क्या आपको अपने मुंह में दो तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं? तो संभव है ये डायबिटीज की शुरुआत हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 4 Jun 2022, 9:54 AM IST

covid_teeth_pain.jpg

5 strange new symptoms of corona virus infection

ब्लड शुगर जब भी शरीर में बढ़ता है तो उसके संकेत शरीर में नजर आने लगते हैं। ब्लड शुगर के संकेत वैसे तो शरीर कई तरह से देता है, लेकिन यहां आज आपको दो ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंह में नजर आते हैं।

इंसुलिन के कम निकलना एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। ब्लड में जब शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और इंसुलिन इनएक्टिव हो जाता है तब डायबिटीज होती है। डायबिटीज टाइप वन अनुवांशिक या जन्मजात होता है, जबकि टाइप टू की वजह बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की आदत होती है।
तो चलिए जानें कि डायबिटीज या ब्लड शुगर बढ़ने पर मुंह में कौन से तीन लक्षण नजर आते हैं।

1. मुंह अगर अचानक बहुत सूखने लगा हो और सलाइवा (लार) कम बन रहा हो।
2. मुंह से फलों की महक आए या बदबू आने लगे।
3. दांत में कैविटी और खून की समस्या नजर आए।
डायबिटीज के अन्य लक्षण भी पहचानें
रात में तीन से चार बार यूरिन का आना
बहुत अधिक प्यास लगना
थकावट और कमजोरी महसूस होना
वजन का कम होना
नजर कमजोर होना या धुंधला दिखना
प्राइवेट पार्ट में खुजली और जख्म का देरी से ठीक होना।

नॉर्मल ब्लड शुगर का लेवल कितना होता है
खाने से पहले स्वस्थ व्यक्ति का टार्गेट ब्‍लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, डायबिटिक का ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए। जबकि खाना खाने के बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्‍लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, तो वहीं डायबिटिक का 180 mg/dl से कम होना चाहिए।

डायबिटीज के कारण
गलत खान-पान
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज होने से
हार्मोंन्स का असंतुलन
बढ़ती उम्र
कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना
तो अगर आपको मुंह में ये तीनों लक्षण में से कोई दो लक्षण भी नजर आए तो ब्लड शुगर की जांच जरूर करा लें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल