31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heart Attack symptoms on face: चेहरे पर ही दिख सकते हैं हार्ट अटैक के 3 गंभीर संकेत, सीने में दर्द-सांस की कमी से अलग है ये लक्षण

Heart Attack unusual symptoms: हार्ट अटैक के संकेत चेहरे पर भी नजर आते हैं। साइलेंट अटैक तक का लक्षण चेहरे पर नजर आता है। तो चलिए जानें ये तीन सीरियस लक्षण क्या हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 26 May 2022, 10:34 AM IST

Heart Attack Risks

Heart Attack Risks

Heart Attack symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले ही सीने में दर्द का उठना, कमजोरी, जबड़े और गर्दन में दर्द के साथ सांस लेना मुश्किल होने लगता है। लेकिन साइलेंट अटैक में अमूमन ये लक्षण नहीं दिखते। हालांकि कार्डिएक अरेस्ट, हार्ट अटैक और साइलेंट अटैक में चेहरे पर तीन लक्षण जरूर नजर आते हैं।

हार्ट अटैक तब आता है जब हार्ट पर प्रेशर बढ़ता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ हो जाता है। कई बार ब्लड क्लाटिंग के कारण भी ऐसा होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में धमनियों में फैट जमा होने के कारण खून का दौरा गड़बड़ होता है और खून गाढ़ा हो जाता है। वहीं हाई बीपी भी एक बड़ा कारण है हार्ट अटैक का।

अमूमन हार्ट अटैक के लक्षणों में सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर और कमजोरी के साथ जबड़े और गर्दन में दर्द होना शामिल होता है। लेकिन यहां आपको तीन और ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जो मुख्यत: चेहरे पर नजर आते हैं। इन लक्षणों को समय पर समझने से आपको सही इलाज में मदद मिल सकती है।

घटती हेयरलाइन और सिर में गंजेपन के धब्बे
अगर आपके माथे से बाल पीछे की ओर जा रहे या गंजेपन के धब्बे नजर आ रहे तो ये संकेत भी हार्ट अटैक से जुड़ा हो सकता है। विशेष रूप से तब और जब आप हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के मरीज हों। शोधकर्ताओं के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल और सिर में गंजापन वाले पुरुषों में हाई कोलेस्ट्रॉल वाले पुरुषों की तुलना में हृदय रोग का जोखिम लगभग तीन गुना बढ़ गया था। बालों का झड़ना और हृदय रोग के बीच जैविक लिंक में पुरुष हार्मोन का ऊंचा स्तर शामिल हो सकता है।

आंखों और पलकों पर कोलेस्ट्रॉल जमा होना
कोलेस्ट्रॉल जब आंखों और पलकों के आस-पास जमा होने लगे तो समझ लें हार्ट पर प्रेशर बढ़ रहा है और ये कभी भी जवाब दे सकता है। पलकों के आसपास या चारों ओर पीलापन पैदा कर सकता है, जिसे xanthelasma कहा जाता है। यह रक्त में असामान्य लिपिड स्तर जुड़ा होता है, जिसे डिस्लिपिडेमिया के रूप में जाना जाता है। डिस्लिपिडेमिया धमनियों की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल के निर्माण के जोखिम को बढ़ाता है। यह बिल्डअप हृदय, मस्तिष्क और शरीर के अन्य क्षेत्रों में रक्त के प्रवाह को प्रतिबंधित कर सकता है, जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक और परिधीय धमनी रोग का खतरा बढ़ जाता है।

इयरलोब की दरारें
ईयरलोब क्रीज उम्र बढ़ने और कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) से जुड़ा एक संकेत है। दरारे उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती हैं जिनमे हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा होता है। एक शोध में शोधकर्ताओं ने पुरुषों और महिलाओं में इयरलोब क्रीज और मृत्यु के हृदय संबंधी कारणों के बीच एक मजबूत संबंध पाया।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल