5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Danger Sign Of Kidney Failure: स्किन पर नजर आने वाले ये 5 बदलाव हैं खराब होती किडनी का संकेत

Kidney warning signs: हाथ-पैर और स्किन पर बदलाव कई बार बीमारियों का संकेत होते हैं। किडनी की खराबी का संकेत भी पांच तरह से शरीर पर मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 15 May 2022, 7:09 PM IST

5_dangrous_sign_on_skin_is_kidney_damaged_.jpg

5 dangrous sign on Skin is Kidney Damaged warning

शरीर हर बीमारी का संकेत पहले से देने लगती है। भले ही वह हार्ट अटैक हो या यूटीआई या ऑर्गन डैमेज। जब किडनी खराब होने लगती है तो उसके भी संकेत शरीर में मिलने लगते हैं। तो चलिए आपको आज उन संकेतों के बारे में बताएं जो किडनी की गंभीर खराबी का संदेश देते हैं।

स्किन पर किडनी के खराबी के संकेत -Kidney warning signs on skin

ड्राई स्किन (Dry Skin)
नेशनल किडनी फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राई स्किन पर अगर खुजली होने लगे और उसमें लालिमा के साथ पपड़ी बनने लगे तो ये संकेत किडनी के खराब होने का है। स्किन खुरदुरी, परतदार, फटी-फटी सी नजर आने लगती है।

स्किन का रंग बदलना ( Skin Color Changes)
अगर स्किन के रंग में किसी भी तरह का बदलाव दिख रहा तो ये संकेत है किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही। फिल्टरेशन प्रभावित होने से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और इससे स्किन का रंग और कई और बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ये क्रॉनिक किडनी डिजीज का संकेत है।

सूजन (Swelling)
पैरों में सूजन भी किडनी खराब होने का संकेत देता है। जब किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और नमक को बाहर नहीं निकाल पाती तो ये शरीर में जमा होने लगते हैं। विशेष कर पैरों, तलवों, चेहरे और हाथ में सूजन आने लगती है।

रैशेज (Rashes)
किडनी के खराब होने पर स्किन में रैशेज आते है। जब आपकी किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर नहीं निकाल पाती है तो रैशेज होने लगता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर पर इस तरह के रैशेज होते हैं तो उसकी किडनी लगभग पूरी तरह से खराब होने ही वाली होती है। ये रैशेज छोटे और बहुत ही खुजलीदार होते हैं।

कैल्शियम का जमा होना (Calcium Deposit)
कभी-कभार किडनी रोगियों की कोहनी, घुटनों और उंगलियों के जोड़ों की स्किन के नीचे एक प्रकार की गांठ बन जाती है, जो कि कैल्शियम से बनी होती है। किडनी शरीर में कुछ मिनरल्स को संतुलिन करने का भी काम करती है जैसे सोडियम और फॉसफेट। जब किडनी हेल्दी संतुलन नहीं बैठा पाती है तो ये लेवल बढ़ने लगता है। कुछ लोगों की स्किन में ही कैल्शियम जमा होने लगता है

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल