28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

High cholesterol symptoms: पैरों में नजर आने वाले ये 6 संकेत, शरीर में तेजी से बढ़ रहे हाई कोलेस्ट्रॉल का हैं सिग्नल

High cholesterol symptoms: पैरों में अगर आपको छह तरह के बदलाव या परेशानी नजर आए तो समझ लें कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल खतरे के निशान पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 2 Jun 2022, 8:18 AM IST

,cholestetrol

Cholesterol control : शरीर में इस कारण बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, कंट्रोल करने के लिए करें यह उपाय,Tips To Control Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम तो ये आसान से टिप्स आपके आ सकते हैं काम,दिल को भी रखते हैं हेल्दी

आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल जब तक हाई नहीं होता उसके लक्षण नहीं दिखते। इसलिए अगर कोलेस्ट्रॉल के संकेत अगर आपके पैरों में नजर आ रहे तो उसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें।

हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि आपकी धमनियों में बहुत अधिक मोम जैसा चिपचिपी वसा जमा हो चुकी है। कोलेस्ट्रॉल का निर्माण लिवर ही करता है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा होने से धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैर पर असर सबसे पहले इसलिए होता है, क्योंकि पैर से हार्ट तक जाने वाली धमिनयों में ब्लॉकेज के कारण पैरों में सही ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता।

पैरों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण

पैरों की स्किन का रंग बदलना। पीला या नीला पड़ जाना

तलवों में सुन्नाहट सा महसूस होना।

पैरों में घाव का जल्दी सही न होना।

तलवों में छाले पड़ना और ठीक न होना।

पैर की उंगलियां ठंडी हो जाना।

पैरो या उंगलियों में सुन्नाहट।

पैर में अन्य लक्षण में मासपेशियों में कमजोरी, पैरों का दर्द होना खास कर पिंडलियों में। वहीं, पैरों के बाल का झड़ना, चिकनी, चमकदार स्किन हो जाना, स्किन ठंडी रहना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।

जोखिम को कैसे कम करें
असंतृप्त वसा वाली चीजें लें जैसे जैतून, सूरजमुखी, मक्का, रेपसीड, अखरोट और बीज के तेल आदि।
साथ ही सप्ताह में कम से कम 150 मिनट यानी करीब 2.5 घंटे की एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप तेज चलना, साइकिल चलना या तैराकी कुछ भी चुन सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल