4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 7 संकेत अगर शरीर में आ रहे नजर, तो समझ लें तेजी से कम हो रहा सोडियम

Symptoms of Low Sodium: सोडियम की अधिकता ही नहीं, इसकी कमी भी खतरनाक होती है। सोडियम जब शरीर में कम होने लगता है तो इसके संकेत भी शरीर में दिखने लगते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 19 May 2022, 5:46 AM IST

7_signs_of_low_sodium_in_body.jpg

7 signs of low sodium in body

सोडियम की कमी कई बार शरीर में इतनी कम हो जाती है कि कोमा की स्थित तक आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते सोडियम कम होने के संकेत को पहचान लिया जाए।

शरीर तभी हेल्दी रह सकता है जब शरीर में विटामिन से लेकर मिनरल्स का बैलेंस बना रहे। अगर शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है तो कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है जो ब्लड में मौजूद रहता है और शरीर की सेल्स में पानी की मात्रा को रेग्यूलेट करता है। अगर ब्लड में सोडियम का लेवल कम हो जाए तो हायपोनाट्रेमिया (Hyponatremia) यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

बॉडी में सोडियम कम होने के लक्षण

1. जी मिचलना और उल्टियां होना
2. सिरदर्द होना
3. मतिभ्रम हो जाना
4. थकान, गला सूखना, शरीर की उर्जा घट जाना
5. चिड़चिड़ापन
6. मांसपेशियों का कमजोर होना, क्रैम्प आना
7. बेहोशी या कोमा की स्थिति

इन वजहों से कम हो सकता है सोडियम
1. कई बार कुछ मेडिकेशन की वजह से भी कई बार शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है।
2. दिल संबंधी बीमारी, किडनी या फिर लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है।
3. शरीर में जब बहुत अधिक मात्रा में एंटी-डाईयूरेटिक हार्मोन बनने लगता है इस वजह से भी ये समस्या हो जाती है।
4. डायरिया, लगातार उल्टी या डिहाइड्रेशन होने पर भी ये समस्या हो सकती है।
5. जरूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से भी शरीर में सोडियम कम हो सकता है।
6. कई बार हार्मोंस में बदलाव के कारण भी ऐसा होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल