इस दस्तावेज को आपातकालीन टीम और प्रतिक्रिया टीम द्वारा तैयार किया गया है। वहीं ब्रिटेन में महामारी पर काम करने वाले प्रमुख अधिकारी सुसान हॉपकिन्स द्वारा अनुमोदित किया गया है। दस्तावेज में चेतावनी दी गई है कि 50 लाख लोगों में से अनुमानित 5 लाख को महत्वपूर्ण बताया गया है, क्योंकि ये लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं। पिछले महीनों में महामारी की उच्चता के दौरान इन लोगों ने काम किया और अब ये लोग कभी भी अस्वस्थ हो सकते हैं, जिससे इनको काम से दूरी बनानी पड़ सकती है। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारी जिनमें लक्षण दिखे हैं, उनका परीक्षण किया जाएगा।