
सर्दी के दिनों में साइनस की समस्या बढ़ जाती है। इस लाइफस्टाइल डिजीज में कुछ चीजों का परहेज बताया गया है।
आलू और मैदा
जिन लोगों को साइनस की परेशानी है, वे डाइट में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें। आलू और मैदा में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो सूजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।
ओमेगा-6 फैटी एसिड
डाइट में ओमेगा-6 फैटी एसिड से परहेज करें। ओमेगा-6 फैटी एसिड में सनफ्लॉवर, कॉर्न, बादाम का तेल आदि शामिल हैं। इनसे भी सूजन की समस्या हो सकती है।
प्रोसेस्ड शुगर
साइनस की शिकायत होने पर पेस्ट्री, सोडा, फ्रू ट जूस, डेजर्ट, चॉकलेट जैसी चीजों से परहेज करना फायदेमंद है। इनसे भी साइनस में परेशानी बढ़ सकती है।
फास्ट फूड
फास्ट फूड में मोनो सोडियम ग्लूटामेट होता है जो साइनस के मर्ज को बढ़ा देता है। फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो इसे डाइट से निकाल देना ही बेहतर है, क्योंकि इस तरह के फूड के सेवन से बीमारी बढ़ सकती है।
डेयरी प्रोडक्ट से भी बचें
डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध और इससे बने पदार्थों से परहेज करें। डेयरी प्रोडक्ट्स व सोयाबीन आदि एलर्जी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं इसलिए इनसे दूरी रखना ही बेहतर है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
23 Aug 2023, 7:29 PM IST
Published on:
23 Aug 2023, 7:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.