अध्ययन डब्ल्यूएचओ के सहयोग से किया गया। जेसीओ ग्लोबल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक भारत में फेफड़े, स्तन, कोलोरेक्टम, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, पित्ताशय, अग्न्याशय, गुर्दे और मेसोथेलियोमा के कैंसर के कारण मृत्यु दर में वृद्धि हुई है। वहीं पेट, अन्नप्रणाली, ल्यूकेमिया और मेलेनोमा कैंसर से मृत्यु के मामलों में कमी आई है।