Coronavirus In Hindi: कोरोनोवायरस से चीन में जनवरी माह के अंत तक नौ लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग इससे संक्रमित हाे रहे हैं। इस वायरस का प्रकोप सबसे पहले दिसंबर माह में चीन के वुहान शहर में देखा गया। चीन के अलावा यूएस, जापान, ताईवान, साउथ कोरिया और थाईलैंड में भी कोरोनोवायरस से संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। वैज्ञानिक लियो पून, जिन्होंने पहले वायरस को डिकोड किया था, उन्हें लगता है कि यह संभवतः एक जानवर में शुरू हुआ और मनुष्यों में फैल गया।