खैर, इस समय सभी की आशा है कि कोरोना का वैक्सीन जल्दी तैयार हो, और पूरी दुनिया को इस जानलेवा बीमारे से मुक्ति मिले। मौजूदा समय में चीन के अलावा अमेरिका, इटली, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इजराइल आदि देश भी वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। यदि ये देश वैक्सीन बना लेते हैं, तो ये 21वीं सदी में दुनिया के लोगों के भले के लिए वाकई अनोखी बात होगी।