पल्मोनरी एडिमा यानि लंग्स में सूजन कई बार अचानक ही नजर आता है और इसके लक्षण को सामान्य कफ या दिक्कत समझ कर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
1. लंबी-लंबी सांस लेना यानि मुंह खोलकर सांस लेना
2. सांस लेते समय ऐसा महसूस होना जैसे दम घुट रहा हो
3. थूक वाली खांसी आना
4. खांसी में खून का आना
5. सांस लेते समय गले और छाती के बीच घरघराहट महसूस होना
6. बिना काम किए थकान या हांफना, बात करते हुए भी सांस फूलना
7. स्किन का रुखा होना
8. बेचैनी और घबराहट महसूस होना
9. बार-बार गले में कफ का आना
10. गले या छाती में कुछ फंसा महसूस होना या भारीपन
11. कफ या बलगम का रंग बदलना। जैसे काला, हरा, भूरा, मटमैला आदि होना