ज्यादा पानी पिएं और खाने के बाद नियमित कुल्ला करें। नियमित कुल्ला करने से मसूड़ों और दांतों के बीच फंसे भोजन के कण बाहर निकल आते हैं। इससे मुंह में दुर्गंध भी नहीं आती। खाने में सेब, खीरा, गाजर जैसे फलों को शामिल करें। ये आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं और मसूड़ों की समस्या भी दूर करते हैं।