
Drinking less water increases uric acid
Drinking less water increases uric acid: यूरिक एसिड एक प्रकार का कार्बनिक पदार्थ है जो शरीर में अपशिष्ट के रूप में पाया जाता है। किडनी इसे फिल्टर कर शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। शरीर में इसकी अधिकता होने से शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है।
सर्दी के दिनों में जब पानी कम पीते हैं तो शरीर में इसकी मात्रा बढऩे की आशंका रहती है। जिन लोगों को पहले से ही आर्थराइटिस या जोड़ों में दर्द की परेशानी होती है। उनमें यह समस्या होने पर दर्द अधिक होता है। सीनियर फिजिशियन डॉ. सुनील वर्मा का कहना है कि इससे बचाव के लिए हमें अपने डाइट और दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत होती है। सही जीवनशैली चुनकर इससे बचाव किया जा सकता है।
मौसमी चीजें अधिक खाएं
इन दिनों संतरा, किन्नू, गाजर, खीरा अन्य हरे पत्तेदार सब्जियां आदि ज्यादा लें। खूब पानी पीएं। ये शरीर का डिटॉक्स कर यूरिक एसिड को बाहर निकालते हैं। दही और दालें कम लें। इसके साथ नियमित व्यायाम भी करें। इससे नियंत्रित रहता है।
250 ग्राम की मात्रा में हरी सब्जी हर व्यक्ति को रोज खानी चाहिए। एक मौसमी फल को डाइट का हिस्सा बनाएं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
18 Jul 2023, 5:33 PM IST
Published on:
18 Jul 2023, 5:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.