गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स के कारण क्या हैं
फूड एलर्जी, एन्जाइटी, गैस्ट्राइटिस, क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज और अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण ऐसा संभव है। वहीं आंत में गुड बैक्टिरियाज का कम होना या किसी इंफेक्शन के कारण भी ऐसा हो सकता है। कई बार मसालेदार भोजन , कार्बोनेटेड ड्रिंक और धूम्रपान का सेवन, शराब पीना, खराब आहार खाने की आदत, कम शारीरिक गतिविधि करना , कुछ दवाएं और डेयरी प्रोडक्टस के प्रति संवेदनशीलता के कारण भी ऐसा होता है।