30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: मुंह के छालों में आजमाएं ये हल्दी का नुस्खा, जानिए और भी फायदे

Health News: हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर और रक्तविकार दूर करने के अलावा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 19 Aug 2021, 11:30 PM IST

health news

Health News: सर्दी का मौसम आने वाला है ऎसे मौसम में कच्ची हल्दी का इस्तेमाल बेहद लाभदायक माना जाता है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर और रक्तविकार दूर करती है। कफ व पित्त का शमन करती है। यही वजह है कि इसे रसोई की शान कहा जाता है।

मसूड़े होते हैं मजबूत

कच्ची हल्दी के कसैले रस से मालिश करने पर दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। सूजन दूर होकर दांतों के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा खांसी में कफ की समस्या होने पर एक गिलास गर्म दूध में एक-चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

छाले से मिलेगा छुटकारा

मुंह में छाले होने पर एक गिलास पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर कुल्ला करें।कच्ची हल्दी की गांठ को अच्छी तरह भूनकर पीस लें। मिश्रण से दर्द वाले दांत की मालिश करें, आराम मिलेगा। हल्दी, नमक व सरसों का तेल मिलाएं। दांतों को मजबूत बनाने के लिए इसकी दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए भोजन में शामिल करें बथुआ, यहां जानें इसके औषधीय गुण

खांसी की होगी छुट्टी

पुरानी खांसी या अस्थमा के लिए आधा चम्मच शहद में एक-चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर चाटने से लाभ होता है। कच्ची हल्दी की सब्जी बनाकर खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

ऑस्टियोपोरोसिस में मिलता है आराम

ऑस्टियोपोरोसिस में रात को सोने से पहले 10 ग्राम कच्ची हल्दी या हल्दी की 1 इंच लंबी कच्ची गांठ को 1 गिलास दूध में उबालें। ठंडा होने पर पिएं।

Read More: जोड़ों की समस्या में समय पर करवा लें इलाज, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल