1. आलू और मक्के से बने चिप्स
आलू और मकई से बने चिप्स हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी का कारण होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल-बीपी ही हार्ट अटैक का कारण बनता है। इन चिप्स में भरपूर मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम, कार्ब्स के साथ ऐसी चीजे होती हैं जो सेहत के लिए जहर समान हैं। यदि आप एक दिन में 200 मिलिग्राम से ज्यादा सोडियम ले रहे तो आपके दिल के दौरे, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा दोगुना होता है। यही नहीं आपके बढ़ते फैट खासकर पेट और कमर के लिए आलू और मकई के चिप्स ही जिम्मेदार हैं।