30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

High cholesterol symptoms: शरीर के इन 3 हिस्‍सों पर दिखने लगे ऐसे लक्षण, तो समझ लें शरीर में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल

Signs of increased cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट कंडिशन है। इसका पता तभी चलता है जब शरीर में कोई स्मस्या या हार्ट संबंधित समस्या हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 23 Apr 2022, 2:42 PM IST

high_cholesterol_3_symptoms_found_on_hands-skin-and-eyes.jpg

high cholesterol 3 symptoms found on hands-skin-and-eyes

हालांकि, कोलेस्ट्रॉल जब भी शरीर में अधिक होता है उसके संकेत शरीर के तीन हिस्से में सबसे पहले नजर आते हैं। ये तीन अंग आंख, स्किन और हाथ है।

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी पदार्थ है जो धमनियों के अंदर जमा होकर ब्लड के फ्लो को प्रभावित करता है और इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर ही आते हैं। हालांकि, शरीर में जैसे-जैसे लिपिड का स्तर बढ़ता है, संकेत शरीर पर उभरने लगते हैं।

स्किन पर निशान-Spots On Skin
आंखों के नीचे की स्किन पर ऑरेंज या पीले रंग या धब्बे नजर आना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है। इसके अलावा हथेलियों और आपके पैर के निचले हिस्से पर भी इस तरह का रंग या लाइन भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का गंभीर संकेत हैं। इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

आंखों पर कोलेस्ट्रॉल के संकेत
कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है उसकी आंखों के कॉर्निया की बाहर के साइड पर ऊपर और नीचे नीले या सफेद रंग की गुंबद या दाने जैसी आकृति बनने लगती है। असर में ये वसा के दर्दरहित दाने होते हैं। ये लक्षण बताता है कि कोलेस्ट्रॉल अपने सीमा से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ रहा है।

हाथों में दर्द और दर्द रहित दाने
क्या आपको अक्सर हाथों में दर्द होता है या हाथ पर वसा रहित क्रीम या सफेद रंग के दाने या घाव नजर आना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का ही लक्षण है। दरअसल, जब हमारी धमनियों के अंदर की परत में प्लाक यानी फैट जमा हो जाता है। यह सेल्लुर अपशिष्ट, फैट युक्त पदार्थ और कैल्शियम से बनता है। इसकी वजह से रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है। इसके कारण ही एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी स्थिति पैदा होने लगती है।

तो इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं और डॉक्टर से मिलकर इलाज।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल