3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मालिक से कुत्ते को हुआ काेराेनाे वायरस, सामने आया पहला मामला

Coronavirus: दुनियाभर में दहशत का पर्याय बन चुके कोराेनाेवायरस का असर इंसानाें के साथ जानवराें पर भी हाेने लगा है। हांगकांग में कोरोनो वायरस संक्रमित एक 60 साल की महिला मरीज के पालतू कुत्ते में भी कोरोनो वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 5 Mar 2020, 1:48 PM IST

Human-To-Animal Coronavirus Transmission

Coronavirus: मालिक से कुत्ते को हुआ काेराेनाे वायरस, सामने आया पहला मामला

coronavirus In Hindi: दुनियाभर में दहशत का पर्याय बन चुके कोराेनाेवायरस का असर इंसानाें के साथ जानवराें पर भी हाेने लगा है। हांगकांग में कोरोनो वायरस संक्रमित एक 60 साल की महिला मरीज के पालतू कुत्ते में भी कोरोनो वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इंसान से जानवर में इस वायरस के संक्रमण का यह संभवत: पहला मामला है।

कृषि, मत्स्य एवं संरक्षण विभाग ने कहा कि यह कुत्ता पोमेरेनियन प्रजाति का है और इसमें नोवल कोरोनोवायरस के लक्षण नहीं दिखे हैं,लेकिन नाक के और मुंह के नमूनों में कोविड-19 वायरस की हल्की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह का यह पहला मामला है। इस कुत्ते को बुधवार को उसकी मालकिन में संक्रमण का पता चलने के बाद घर से अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

विभाग ने कहा कि इसकी करीब से जांच की जाएगी और उसमें वायरस है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए और जांच की जाएगी। कुत्ते को तब तक इस केंद्र में रखा जाएगा जब तक कि उसके नमूनों की जांच नेगेटिव नहीं आती। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद कुत्ते को उसके मालिक को वापस कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने इंसानों से इस वायरस के जानवरों में फैलने की बात से इनकार किया था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। और संक्रमण के करीब 93,000 मामले सामने आएं हैं।

कोरोनोवायरस से बचाव के उपाय
- कोरोनोवायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल का प्रयोग करें।
- हाथ मिलाने से बचे, अभिवादन के तौर पर नमस्ते का प्रयोग करें।
- अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें जिसमें अल्कोहल की मात्रा 70 प्रतिशत से अधिक हो और ऐसे समय के लिए मास्क रखें।
- सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल