रोग और उपचार

Symptoms of pica : बच्चे के नाखूनों से पाइका का पता लगाने का आसान तरीका, जानिए कैसे

Symptoms of pica : यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे में मिट्टी, पेंसिल, रबर, प्लास्टिक व चप्पल आदि खाने की आदत है तो इन लक्षणों से पहचान सकते हैं। पाइका होने का कोई एक कारण नहीं है।

3 min read
Jun 09, 2023
Symptoms of pica

Symptoms of pica : यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे में मिट्टी, पेंसिल, रबर, प्लास्टिक व चप्पल आदि खाने की आदत (Eating clay, pencil, rubber, plastic and slippers) है तो इन लक्षणों से पहचान सकते हैं। पाइका होने का कोई एक कारण नहीं है। कुछ मामलों में आयरन, जिंक या अन्य पोषक तत्वों की कमी से लोगों को पाइका हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी को एनीमिया या आयरन की कमी (anemia or iron deficiency) होती है तो पाइका के लक्षण सामने आने लगेंगे।

लक्षण : बच्चे के नाखून का आकार चम्मच जैसा हो, उसमें सीधी रेखाएं दिखें व चमक खत्म हो जाए, बाल कम बढ़ें, बच्चा देर से चलना सीखे, पेट में तकलीफ हो, भूख न लगे तो बच्चा पाइका से पीडि़त (suffering from pica) हो सकता है।

पाइका में अक्सर लोग ऐसी चीजें खाते हैं, जो खाने के लायक नहीं रहती है। अगर कुछ भी खाने की आदत लगभग एक महीने से ज्यादा रहे तो ये पाइका होता है। अगर आपको ये डिसऑर्डर है तो आप निम्न चीजें खाने लगते हैं :

- बर्फ
- साबुन
- बटन
- मिट्टी
- बाल
- धूल
- सिगरेट का बचा हुआ हिस्सा
- सिगरेट की राख
- पेंट
- ग्लू या गोंद
- चॉक
- मल (Feces)

ऐसा क्यों : जब प्रेग्नेंसी में मां पोषक तत्व कम (less nutrients during pregnancy) लेती है तो बच्चे में उनकी पूर्ति के लिए ये चीजें खाने की इच्छा होती है। यह समस्या 5-6 वर्ष की उम्र तक रहती है। जब बच्चे के शरीर में कमी पूरी हो जाती है तो वह इन चीजों को खाना बंद कर देता है।

आदत भी सुधारें

पाइका से पीडि़त बच्चे (child suffering from Pica) की फैमिली हिस्ट्री जानने के बाद जरूरत के अनुसार उसे एल्यूमिना, कैल्केरिया कार्ब, नाइट्रिक एसिड, कैल्केरिया फॉस (Alumina, Calcarea Carb, Nitric Acid, Calcarea Phos) जैसी दवाएंं दी जाती हैं। इसके अलावा यह भी जरूरी होता है कि माता-पिता बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रखें और उसे ये सब चीजें खाने से रोकें।
डॉ.कोमल अग्रवाल, होम्योपैथी चिकित्सक

पाइका क्या है? What is pica?

पाइका खाने से संबंधित एक तरह का विकार यानी डिसॉर्डर है। पाइका से ग्रसित व्यक्ति कुछ भी खाते हैं, खासकर के वे ऐसी चीजें खाते हैं जिसमें किसी भी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता है। इस डिसॉर्डर में व्यक्ति बर्फ, मेटल, मिट्टी, सूखे पेंट या अन्य खतरनाक वस्तु खाने लगते हैं। जिससे व्यक्ति के शरीर में जहर फैलने या नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

कितना सामान्य है पाइका होना? How common is it to have pica?
अक्सर पाइका बच्चों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा देखा गया है। अमूमन पाइका डिसॉर्डर कुछ समय के लिए ही होता है। वहीं, जो मानसिक रुप से अक्षम व्यक्ति हैं उनमें भी पाइका की शिकायत (complaint of pica) पाई गई है। कुछ लोगों में पाइका की शिकायत आंशिक न हो कर लंबे समय के लिए होती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर लें।

यह भी पढ़े-दिल पर भारी पड़ती है विटामिन डी की कमी, 40 की उम्र के बाद संभल जाएं नहीं तो

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
17 Oct 2023 02:16 pm
Published on:
09 Jun 2023 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर