अंग संचालन में अहम
विटामिन डी (Vitamin D)शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को ठीक तरह से संचालित करने में मदद करता है। इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, कोलोन, ब्रेस्ट व प्रोस्टेट कैंसर भी हो सकता है। नई दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के सेंटर फोर कम्युनिटी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजय के राय के अनुसार ‘शरीर को रोजाना कम से कम 75 प्रतिशत विटामिन डी पूरा करने के लिए सूरज की सीधी रोशनी की जरूरत होती है। धूप कम लेने, अस्वस्थ खानपान की वजह से विटामिन डी की कमी हो जाती है।