29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिमाग की अच्छी सेहत के लिए ध्यान रखें ये खास बातें

दिमाग को नुकसान, चोट या दवाइयों से ही नहीं पहुंचता बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें भी असर डाल सकती हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Jun 22, 2020

दिमाग की अच्छी सेहत के लिए ध्यान रखें ये खास बातें

Keep these special things in mind for good health

शरीर की तरह दिमाग का खयाल रखना भी जरूरी है। शरीर को एक्टिव रखने में मस्तिष्क की खास भूमिका होती है। दिमाग को नुकसान, चोट या दवाइयों से ही नहीं पहुंचता बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें भी असर डाल सकती हैं।

तनाव : जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस के मुताबिक तनाव की स्थिति में शरीर में कार्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अधिक तनाव से मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है।

नींद पूरी न होना : जब आप सोते हैं तो दिमाग भी आराम करता है। पर्याप्त नींद न लेने से इसे आराम नहीं मिलता और इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

पानी की कमी : बॉडी में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की स्थिति में बे्रन के टिश्यू सिकुड़ते हैं। ऐसे में मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होने के साथ इसे प्रतिक्रिया देने में अधिक समय लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पीएं।

नाश्ता न करना : इसे स्वस्थ रखने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें। ऐसा न करने पर दिमाग में ग्लूकोज की सप्लाई कम होती है जिससे थकान होती है।

एकसाथ कई काम नहीं : एक शोध के मुताबिक एकसाथ कई काम करने से दिमाग की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है, ऐसे में इससे बचें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल