माता-पिता बच्चों के साथ नियमित वॉक करें, उन्हें व्यायाम, स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित करें। रोज उन्हें 4,000 कदम चलाएं। छुट्टी वाले दिन सभी सदस्य साथ-साथ पार्क या खुली जगह जाएं। कार गंतव्य से कुछ दूर पार्क करें, ताकि पैदल चल सकें। दूकान-स्कूल-ऑफिस जहां भी संभव हो लिफ्ट का उपयोग न करें। सीढ़ी से चढ़ें, लंबे रास्ते से पैदल जाएं। पानी पीने या टॉयलेट के लिए उठें, तो कुछ देर चलें। डांस, एनसीसी, स्काउटिंग, एनएसएस, समाज सेवा जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करें।