29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नींद पूरी नहीं होने पर हो सकती गंभीर समस्या, इसलिए करें ये काम

अपर्याप्त नींद की वजह से लुक, वजन व शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं। कम या अपर्याप्त नींद लेने की वजह से शरीर और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। नींद की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर असर जैसे चिड़चिड़ापन, तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। अत: भरपूर नींद लें।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 16 Aug 2023, 6:12 PM IST

sleep.jpg

अपर्याप्त नींद की वजह से लुक, वजन व शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं। कम या अपर्याप्त नींद लेने की वजह से शरीर और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। नींद की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर असर जैसे चिड़चिड़ापन, तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। अत: भरपूर नींद लें।

ये साइड इफेक्ट्स संभव
थकान, स्लीप एप्निया, हृदय रोग या स्ट्रोक, डायबिटीज, धड़कन रुकना, हाइ बीपी, चिंता, तनाव, अवसाद, सीखने की क्षमता पर असर, स्किन पर असर, वजन असंतुलित होना सहित कैंसर जैसे गंभीर रोग तक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Health Benefits of Ginger: अगर इस तरीके से करेंगे अदरक का सेवन, एक साथ कई बीमारियों में मिलेगी राहत

नियमित व्यायाम
अच्छी नींद के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। व्यायाम शरीर में मिलेटोनिन हॉर्मोन की वृद्धि करता है, जो नींद के लिए जरूरी होता है।

झपकी लें, दिन में न सोएं
दिन में सोने से नींद की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। हालांकि कुछ देर की झपकी लेने से सुस्ती मिटती है और शारीरिक-मानसिक सक्रियता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें-Health Benefits of Clove: सुबह चबाकर खाएं सिर्फ 2 लौंग, मिलेंगे 6 अद्भुत फायदे

सभी का सोने का समय अलग
6 से 8 घंटे की नींद शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन यह हरेक व्यक्ति के लिए अलग भी हो सकता है। पर्याप्त नींद के लिए खानपान व जीवनशैली को व्यवस्थित करने के साथ ही व्यायाम आदि भी करें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल