30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरिक एसिड के घटने से भी होता है शरीर को बहुत नुकसान, जानिए बीमारी के कारण और लक्षण

Low uric acid symptoms in hindi: यूरिक एसिड के बढ़ने से जोड़ों में दर्द और गठिया की दिक्कत होती है, लेकिन क्या आपको पता है यूरिक एसिड का लेवल कम होना भी नुकसानदायक होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 22 May 2022, 3:52 PM IST

Low Uric Acid Symptoms

Low Uric Acid Symptoms

यूरिक एसिड जब शरीर में कम होने लगता है तो इससे कई बीमारियां और परेशानी खड़ी हो जाती है। यूरिक एसिड का बढ़ना ही नहीं बल्कि घटना भी शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

अगर आपको लगता है यूरिक एसिड को हमेशा कम ही रखना तो अपनी सोच को बदल लें। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के टूटने पर बनता है जो कि एक टॉक्सिक वेस्ट प्रोडक्ट है जो कि किडनी बनाती है, लेकिन जब यूरिक एसिड का लेवल 3 से 7 मिलीग्राम / डीएल के नीचे हो जाता है तो शरीर में लो यूरिक एसिड के लक्षण नजर आने लगते हैं।

यूरिक एसिड घटने के कारण-Low Uric Acid Causes
खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हीयूरिक एसिड का लेवर कम या ज्यादा होता था। खून में यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है तो, इससे हाइपोरिसीमिया (hypouricemia) का खतरा बढ़ता है।
1. विल्सन डिजीज- Wilson's disease
लो यूरिक एसिड से विल्सन डिजीज होने का खतरा रहता है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें कॉपर आपके महत्वपूर्ण अंगों में असामान्य रूप से जमा हो जाता है।
2. फैंकोनी सिंड्रोम-Fanconi syndrome
फैंकोनी सिंड्रोम में किडनी वेस्ट प्रोडक्ट्स को ब्लड सर्कुलेशन के जरिए पुन: अवशोषित करने लगती है। ऐसे में वेस्ट प्रोडक्ट आपके शरीर में दोबारा सर्कुलेट होता है और यूरिक एसिड घटने लगता है।

3. एंटीडाययूरेटिक हार्मोन के ज्यादा प्रोडक्शन से
शरीर में एंटीडाययूरेटिक हार्मोन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है, तो शरीर में नमक की मात्रा कम हो जाती है। इससे खून में यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है।

4. यूरिक एसिड घटने के अन्य कारण
चयापचय के वंशानुगत रोग
एचआईवी संक्रमण
प्यूरीन से भरपूर फूड्स की कमी

लो यूरिक एसिड के कारण होने वाली परेशानियां-Diseases caused by Low Uric Acid
किडनी से जुड़े रोग
गाउट
ब्लैडर की समस्याएं
गुर्दे की पथरी
पैर-हांथ में सूजन

लो यूरिक एसिड के लक्षण-Low Uric Acid Symptoms
हड्डियों में दर्द हो सकता है
असामान्य रूप से कमजोर हड्डियां या सूजन
डिहाइड्रेशन
शरीर में दर्द
भूख कम लगना
अवसाद
थकान
कांपना या चलने में दिक्कत
निगलने या बोलने में कठिनाई हो सकती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल