14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माेबाइल के संपर्क में आने से दिल, दिमाग काे कैंसर का ज्यादा खतरा

उच्च स्तर के रेडियो आवृत्ति विकिरण (आरएफआर)-2जी व 3जी सेल फोन के संपर्क में आने से दिल, दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर
less than 1 minute read
Google source verification
brain cancer

माेबाइल के संपर्क में आने से दिल, दिमाग काे कैंसर का ज्यादा खतरा

उच्च स्तर के रेडियो आवृत्ति विकिरण (आरएफआर)-2जी व 3जी सेल फोन के संपर्क में आने से दिल, दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की अगुवाई में नेशनल टॉक्सिकोलॉजी कार्यक्रम (एनटीपी) के तहत यह शोध किया गया है। इसमें चूहों पर अत्यधिक उच्च स्तर के रेडियो आवृत्ति के पूरे शरीर पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है।

आरएफआर का उच्च स्तर नर चूहों के दिल (मानव में बहुत ही दुर्लभ), दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर पैदा करता है, जबकि मादा चूहों में इस निष्कर्ष को लेकर अस्पष्टता है।

एनटीपी के शोधकर्ता जॉन बुचेर ने एक बयान में कहा, ''हमारे शोध में चूहों पर रेडियो आवृत्ति विकिरण का इस्तेमाल पूरे शरीर पर किया जाता है। ऐसे में शोध में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रभावों का सीधे तौर पर सेल फोन इस्तेमाल करने वाले मानव के व्यावहारिक विवरणों से उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल