मंकीपॉक्स के लक्षण
इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कंपकंपी और थकान शामिल हैं। इसके बाद चेहरे पर मवाद से भरे दाने निकलने लगते हैं, जो शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाते हैं और कुछ दिनों के बाद सूख कर गिर जाते हैं। WHO के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से लेकर 21वें दिन तक आ सकते हैं।