शोधकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में जिस तरह सभी उम्र के लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है, उससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा है। लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने के उपाय करने चाहिए। ज्यादा वजन या मोटापे को कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का कारक माना जाता है। शोध के मुताबिक ज्यादा वजन वालों में डायबिटीज, हृदय रोग और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा हो सकता है।