scriptPet Tummy Troubles: अपने पालतू जानवर को कभी ना खिलाएं ये 5 चीजें | Pet Tummy Troubles In Hindi, Never give 5 food items | Patrika News
रोग और उपचार

Pet Tummy Troubles: अपने पालतू जानवर को कभी ना खिलाएं ये 5 चीजें

Pet Tummy Troubles: किसी पालतू जानवर को घर में लाने के बाद हम खुद से अलग ना समझ कर उसे खूब प्यार देते हैं और जाने-अनजाने हम उनके पाचन तंत्र को अपनी भांति समझ कर उनकी सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं।
 

Aug 25, 2021 / 02:21 pm

Tanya Paliwal

Pet Tummy Troubles

Pet Tummy Troubles

नई दिल्ली। Pet Tummy Troubles: कुछ लोगों को पशुओं को पालना बेहद पसंद होता है। हम जब भी किसी पालतू जानवर को अपने घर में लाते हैं तो वह धीरे-धीरे हमारे घर के सदस्य की तरह बन जाते हैं। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। लेकिन कई बार हम यह सोचने की गलती कर बैठते हैं कि वह जानवर है तो हम उसे कुछ भी खिला सकते हैं। अक्सर यह देखने को मिलता है कि घर के लोगों के लिए जो भी बनता है वह उसी में से अपने पालतू को खिला देते हैं। इसी भ्रम में हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ अपने पालतू को खिला देते हैं जो उसकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं और वह बीमार भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि खाने की ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जो भूलकर भी अपने फालतू को ना खिलाएं-

1. लहसुन-प्याज से रखें दूरी

लहसुन-प्याज में पाया जाने वाला थायोसल्फेट पालतू जानवरों के पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता, जिसके चलते वह बीमार पड़ सकते हैं।

2. चॉकलेट या मीठी वस्तुएं

हमें पालतू जानवरों विशेषकर कुत्तों को चॉकलेट जैसी मीठी वस्तुओं से दूर ही रखना चाहिए क्योंकि इसमें पाया जाने थायोब्रोमाइन उनके लिए बेहद नुकसानदेह होता है अथवा एक जहरीले पदार्थ के रूप में उनके पेट में पहुंचकर उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।

3. एवोकाडो

जहां एक तरफ एवोकाडो को मनुष्यों के हृदय, मांसपेशियों, जोड़ों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहीं दूसरी तरफ एवोकाडो जानवरों में आंतों की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

4. नमक

याद रखें कि अपने पालतू जानवरों के खाने में नमक की मात्रा हमेशा कम ही रखें। अन्यथा अधिक नमक के कारण उनके पेट की कार्यप्रणाली पर असर होगा जिससे उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है।

5. मांस

अक्सर हम लाड-प्यार में घर में बनने वाला तेल-मसाले से भरपूर मांस अपने पालतू को खिला देते हैं, जिसे वह बड़े शौक से भी खाते हैं। परंतु यह उनमें अपच की समस्या को जन्म दे सकता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर उनके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

Home / Health / Disease and Conditions / Pet Tummy Troubles: अपने पालतू जानवर को कभी ना खिलाएं ये 5 चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो