अस्पताल के निदेशक डॉ. डी.एस. नेगी ने आईएएनएस को बताया कि फैजाबाद के रुदौली निवासी युवक सऊदी से आया था। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच के दौरान युवक में कोरोनावायरस के संदिग्ध लक्षण मिले, जिसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा। केंद्रीय टीम निरीक्षण भी कर चुकी है।