30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Increase Lungs Capacity: कमजोर हो चुके फेफड़ों में नई जान डाल देंगी ये 4 ब्रीथिंग एक्सरसाइज, लंग्स की बढ़ जाएगी कैपेसिटी

Tips For Lungs: यदि आपके लंग्स कमजोर हैं या कोरोना के चलते इफेक्ट हुए हैं तो 4 तरह की ब्रीथिंग एक्सरसाइज फेफड़ें में नई जान डाल देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 25 May 2022, 9:07 AM IST

tips_to_increase_lungs_capacity.jpg

Tips to Increase Lungs Capacity

फेफड़ों को सबसे ज्यादा कमजोर कोरोना ने किया, लेकिन अगर आप अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या किसी भी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपके लिए 4 ब्रीथिंग एक्सरसाइज लंग्स की कैपेसिटी को बढ़ाने का काम करेंगी।

यहां जिन ब्रीथिंग एक्सरसाइज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं इनसे न केवल फेफड़े ही मजबूत होंगे, बल्कि ये हाइपरटेंशन, स्ट्रेस और नींद न आने की समस्या को भी दूर करने का काम करती हैं। तो चलिए जानें 4 बेस्ट ब्रीथिंग एक्सरसाइज कौन सी हैं।

लिप ब्रीथिंग एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को अगर आप रात को सोने से पहले कुछ मिनट अपने बिस्तर पर किसी भी आरामदायक मुद्रा में बैठकर करते हैं तो यकीनन यह जल्दी असर करेगी और आपको बेहतर नींद आएगी। लिप ब्रीथिंग करने के लिए नाक से सामान्य तरीके से सांस लें। इसके बाद होंठों से सांस को इस तरह धीरे-धीरे छोड़ें जैसे केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए फूंक मारी जाती है। इस क्रम को आप पांच से छह बार दोहरा सकते हैं।

डायाफ्रामिक ब्रीथिंग
इस एक्सरसाइज के लिए किसी समतल और शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं या फिर बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपना एक हाथ सीने पर और दूसरा पेट पर रखें। इसके बाद नाक से सामान्य तरीके से ऐसे सांस लें कि पेट ज्यादा से ज्यादा अंदर की ओर सिकुड़े और फिर धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को एक से दो मिनट दोहराने के बाद सामान्य हो जाएं।

4-7-8 ब्रीथिंग एक्सरसाइज
इस ब्रीथिंग एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने बिस्तरे पर बैठें या लेटें। इसके बाद अपने मुंह से सांस छोड़ते हुए एक तेज ध्वनी के साथ आवाज निकालें, फिर मुंह बंद करें और नाक से सांस को अंदर लेते हुए मन ही मन चार तक की गिनती पूरी करें। अब सात सेकंड तक सांस रोककर रखें और फिर से इसे मुंह खोलकर सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को चार बार दोहराएं।

भ्रामरी ब्रीथ एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले अपने बिस्तरे पर किसी आरामदायक मुद्रा में बैठें। अब अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर अपने कानों के पास लाएं और अंगूठों से अपने दोनों कानो को बंद करें। अब हाथों की तर्जनी उंगलियों को माथे पर और मध्यमा, अनामिका और कनिष्का उंगली को बंद आंखों के ऊपर रखें। अब मुंह बंद करके नाक से सांस लेते हुए ओम का उच्चारण करें। कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे आंखे खोलें और एक्सरसाइज को छोड़ दें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल