20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Disease and Conditions / Vitamin C Deficiency : खून की कमी से लेकर दांतों की समस्या तक, विटामिन ‘सी’ डिफिशिएंसी का है कारण

Vitamin C Deficiency : खून की कमी से लेकर दांतों की समस्या तक, विटामिन ‘सी’ डिफिशिएंसी का है कारण

Vitamin C Deficiency Sign: विटामिन सी केवल इंफेक्शन से बचाने में ही मददगार नहीं होता, बल्कि ये कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 29 May 2022, 11:58 AM IST

vitamin_c_deficiency_and_sign_.jpg

Vitamin C Deficiency Sign

विटामिन सी की कमी से कई गंभीर रोग हो सकते हैं। वाटर सॉलेबल इस विटामिन की कमी से थकान, अनिद्रा, और स्किन डिजीज ही नहीं, कई और बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। तो चलिए जानें कि वटामिन सी की कमी से क्या नुकसान हैं और इसके संकेत क्या हैं, जिससे इसकी कमी का अंदाजा लग सके।

विटामिन सी की कमी से होने वाली बीमारियां

स्कर्वी रोग
विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग होता है। इस बीमारी में थकान, कमजोरी, दांत-मसूढ़ों से खून आना या उनका कमजोर होना, जोड़ों में दर्द और यूरिक एसिड का बढ़ना शामिल है। विटामिन सी की कमी से बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

खून की कमी
विटामिन सी खून की कमी के लिए भी जिम्मेदार होता है। एनिमिया रोग में विटामिन सी की कमी से ऑयरन शरीर में अवशोषित ही नहीं हो पाता है। ये लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में भी मदद करता है।

स्किन संबंधी समस्याएं
स्किन का ड्राई और निस्तेज होना भी विटामिन सी की कमी का ही लक्षण है। विटामिन सी लंबे समय तक शरीर में कम रहे तो इससे स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरा विटामिन सी एंटी एजिंक की तरह काम करता है।

आंखों की रोशनी कम होना
आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए विटामिन सी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसके एंटीऑक्‍सीडेंट गुण आंखों को हेल्‍दी रहने में मददगार होते हैं। यदि शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए, तो मोतियाबिंद जैसी समस्या हो सकती है।

विटामिन C के स्त्रोत
आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर, अमरूद, सेब, केला, टमाटर, कटहल, शलगम, पुदीना, मूली के पत्ते, मुनक्का
दूध विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।