6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vitamin C Deficiency Symptoms : चेहरे पर नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं, शरीर में कम हो रहा ‘विटामिन सी’ का लेवल

Vitamin Deficiency Symptoms On Skin: विटामिन सी संक्रमण से लड़ने और इम्युनिटी बूस्ट करने के अलावा कई बीमारियों से बचाने वाला होता है। शरीर में विटामिन सी की कमी की पहचान स्किन और चेहरे पर होने वाली बदलाव से की जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 15 May 2022, 12:16 PM IST

vitamin_c_deficiency_sign.jpg

Vitamin C Deficiency Sign Cause

चेहरे और स्किन पर सबसे पहले विटामिन सी की कमी का असर नजर आता है। तो चलिए जानें कि विटामिन सी शरीर में क्यों जरूरी है और इसकी कमी के संकेत क्या-क्या हैं।

विटामिन सी के फायदे- Benefits Of Vitamin C

विटामिन सी की जरूर शरीर को आंख से लेकर बाल और स्किन तक होती है। कई बार आनुवांशिक विकार और मेटाबॉलिक गड़बड़ियों की वजह से भी विटामिन सी की कमी होने लगती है। विटामिन सी का सेवन डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से लड़ने वाला होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ये वेट लॉस में भी कारगर है।

स्किन पर विटामिन सी की कमी के संकेत& Vitamin C Deficiency Sign

ड्राई और पैची स्किन: अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई, पैची या फ्लेकी हो गई है तो यें संकेत विटामिन सी की कमी का है। विटामिन सी की कमी से स्किन की ऊपरी परत ड्राई हो जाती है।

फोड़े-फुंसी सही न होना या अधिक निकलना- अगर स्किन पर फोड़े-फुंसी ज्यादा निकल रहे या वो जल्दी ठीक नहीं होते तो ये भी विटामिन सी की कमी का संकेत है।

रिंक्लस- स्किन पर अचानक से रिंकल्स यानी झुर्रियां नजर आ रहीं तो ये भी विटामिन सी की कमी का संकेत है। विटामिन सी की कमी होने पर आंखों के आस-पास की स्किन भी सिकुड़ने लगती है।

स्किन रैशेज- शरीर में विटामिन सी कमी होने पर स्किन पर रैशेज बढ़ जाते हैं। स्किन पर अगर लाल रंग के छोटे-बड़े पैच दिख रहे या दाने हो रहे तो ये विटामिन सी की कमी का संकेत हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।